भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति पर चलने वाली है पहली पार्टी है – वीरेंद्र गोयल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंडल सिंगरौली में हुआ ऐतिहासिक आयोजन

सिंगरौली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सिंगरौली द्वारा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली के सहयोग से भव्य रुप से सम्मान समारोह का आयोजन एनसीएल मुख्यालय स्थित वर्कर्स क्लब में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के यशस्वी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिला प्रबंधन समिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह, जिला मंत्री श्रीमती कलावती यादव, मंडल सिंगरौली अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी, वरिष्ठ नेत्री आशा अरुण यादव, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मधु झा,पूनम गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा तिवारी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विजया राजे सिंधिया जी की चित्र पर पुष्पा चढ़ाया एवं 5 कन्याओं का माल्यार्पण पूजा अर्चन कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। तत्पश्चात नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की जहां प्रस्तुति की गई वही महिला आत्मरक्षा पर आधारित सेल्फ डिफेंस हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया जिसको लोगों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर साहसिक कार्य करने वाली एक बालिका किरण साकेत जिन्होंने विगत 2 वर्ष पूर्व मोरवा रेलवे स्टेशन के पास 80 की संख्या में खचाखच सवारी भरी हुई बस अचानक स्टार्ट पोजीशन में चलने लगी उस वक्त वह 12 वर्षीय नन्हीं बच्ची ने अदम साहस का परिचय देते हुए बस को किसी भी तरह स्टेरिंग काटकर एव ब्रेक मार कर सभी की जान बचाने पर एवं सीमा साकेत जो अपने गांव में गरीब एवं आदिवासी बच्चियों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य करती है एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली टीम साहस की कोषाध्यक्ष ज्योति कुशवाहा सहित सेल्फ डिफेंस की खुशबू साकेत बंदना प्रजापति अर्पिता बिस्वास एवं कुसुम वैश्य को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह एवं मुख्य अतिथि द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को महिला मोर्चा उनकी प्रतिमाओं को सम्मान देने का काम किया है महिला दिवस मनाने का तात्पर्य यह है कि समाज से जुड़कर समाज को आत्मनिर्भर बनाने का काम एवं अपने प्रतिभा जाने क्या काम करती है उसे मंच के माध्यम से सम्मानित कर मनोबल बढ़ाने का काम महिला मोर्चा ने किया है। इसी क्रम में समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब ने महिला मोर्चा के माध्यम से माता बहनों को बुलाकर जागृत करने का काम किया है आज पूरे देश में जिस तरह से मातृ शक्तियों को बढ़ावा दिया गया, समानता का दर्जा मिला नगरी चुनाव हो या पंचायती चुनाव 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 33% आरक्षण संगठन में भी दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते और भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति पर चलने वाली है पहली पार्टी है। भारतीय संस्कृति में जो नारी का सम्मान था नारी के सम्मान का आज हम लोगों ने बोध कराया है।


आज नारी शक्तियों के बदौलत भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में राज कर रही है आप सब ने देखा होगा उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रमुख मुद्दा कोई था तो महिला सुरक्षा। उत्तर प्रदेश में आदित्य योगी नाथ जी को 70% घर की महिलाओं ने घर से निकल कर मतदान किया है। आज महिला दिवस के अवसर पर हम सभी महिलाओं को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और अपेक्षा करते हैं कि महिलाएं जिस क्षेत्र में रहे अपनी परचम लहराते रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सुनीता पांडेय ने किया वही सभी का आभार व्यक्त महिला मोर्चा सिंगरौली मंडल के अध्यक्ष नम्रता सिंह ने की। इस अवसर पर मंडल सिंगरौली महामंत्री किरण सागर खैरवार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धर दुबे, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती आरती विश्वकर्मा महिला मोर्चा जिला कार्यालय सचिव श्रीमती आशा बासु आदि जिला एवं मंडल के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक उपस्थिति रही।

Translate »