भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल ने भाजपा कार्यालय पर किया जनसभा

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र

विंढमगंज/सोनभद्र संतोष शुक्ला दुद्धी विधानसभा प्रभारी भाजपा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया जिस का संचालन शेषमणि चौबे ने किया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सभा का आयोजन किया गया ,पार्टी कार्यालय जिसके मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल जी ,झारखंड से एवं प्रदीप कुमार जी ,झारखंड के प्रदेश महामंत्री भाजपा, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी को संबोधन में कहा कि आप ही भाजपा पार्टी के नीव हैऔर आप ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी पार्टी सौंपी है आप ही मुख्य भूमिका निभाते हैं पार्टी कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए कि अब समय नहीं है आप सभी लग जाए देश हित में पार्टी को जिताने में तभी देश का कल्याण है और हम सबका कल्याण हैं वही पर संतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को कहा कि बिना संकल्प लिए कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता हमें मतदान करना और कराना है श्री राम के चरणों करना कराना है अगर हम पन्ना प्रमुख जीतेंगे तो बूथ जीतेगा ,बूथ जीतेगा तो सेक्टर जीतेगा, और सेक्टर जीतेगा तो हमारा विधायक जीतेगा, विधायक जीतेगा तो हमारे मुख्यमंत्री जीतेंगे हमारी पार्टी जीतेगी इस आयोजन में प्रवासी प्रभारी विभाकर पांडे जी ने एक संकल्प देश भक्ति गीत के माध्यम से लोगों में जोश भरने का काम किया वहीं पर झारखंड से आए प्रदीप कुमार जी प्रदेश महामंत्री नेभी अपने कुछ विचार रखें वही हमारे मंडल के अध्यक्ष राकेश केसरी ने विश्वास दिलाया कि हम अपने पार्टी के विचारों पर पार्टी को जिताने में खरा उतरने का पूरा काम करेंगे और पूरे तन मन से धन से पार्टी को जिताएंगे इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि धर्मपाल जी संगठन मंत्री भाजपा, प्रदीप कुमार जी झारखंड के प्रदेश महामंत्री, प्रवासी प्रभारी विभाकर पांडे, दुद्धी विधानसभा चुनाव प्रभारी संतोष शुक्ला, पूर्व विधायक झारखंड गुरुचरण सिंह नायक, हरे कृष्ण सिंह खरवार जिला अध्यक्ष लातेहार झारखंड ,विवेक श्रीवास्तव, लालता प्रसाद जायसवाल म्योरपुर , मंडल महामंत्रीतारा देवी, संजय गुप्ता, राकेश केसरी ,बबलू गुप्ता, राजेंद्रगुप्ता, राजन चौधरी, शेषमणि चौबे ,पंकज गोस्वामी, पाचू पटेल, विंध्याचल प्रसादराही, जमुना प्रसाद ,अजय गुप्ता, बनवारी यादव, और राजेश भुईया क्षेत्रिय मंत्री, राम जन्म, सुजीत तिवारी, अमरेश चंद्र,उदय जायसवाल ,सुरेंद्र कुमार ,अनिल कुमार ,अशोक विश्वकर्मा, पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Translate »