म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर थानां के ग्राम पंचायत पड़री के कमरी डाड में रविवार को 19 वर्षीय सविता होरीलाल चालक की नवविवाहिता ने घर के बडेर में साड़ी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव ने बताया कि गाँव की एक महिला उसके घर गयी तो अंदर से दरवाजा बंद था जब फोन लगायी तो केवल घन्टी बजता रहा। इसके बाद उस महिला ने आस पास के लोगो को जानकारी दी। साथ ही प्रधान को भी सूचना दी।प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों और प्रधान प्रतिनिधि के मदद से दरवाजा तोड़वा कर देखा तो विवाहिता साड़ी के सहारे बढेर में लटकी थी।संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उसने रात में ही फांसी लगा कर जान दे दी होगी। प्रधान प्रतिनिधि श्री यादव ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल मई माह में हुआ था थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उसका पति वाहन चालक है और वह कही बाहर रहता है।विवाहिता घर मे अलग रहती थी।सांस ससुर और देवर आधा किमी दूर दूसरे घर मे रहते थे। विवाहिता ने किन कारणों से फांसी लगा कर जान दे दी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal