भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.सन्तोष का आगमन कल

करमा-सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक कल सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर दोपहर 12 बजे आयोजित की गयी है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बी0एल0संतोष राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक व जिला संचालन समिती की उपस्थिति अनिवार्य है। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

Translate »