नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र(सर्वेश कुमार)- पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन मे जनपद मे अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा है। इस अभियान में आज चौकी चुर्क पुलिस द्वारा कोल्हुआ नहर पुलिया के पास से एक अभियुक्त शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र

मुन्ना शाह निवासी सिल्थरी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.4 किग्रा गांजा बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम मे जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी चू्र्क, हे0कां0 वीरेंद्र यादव शामिल रहे।

Translate »