सलखन भठवां से बेलछ रुदौली सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन भठवां पुलिया से सोनपम्प नहर होते हुए वही रोड गुर्मा जेल को जोड़ती है पनिकिनिया से सीधे मकरीबारी होते हुए लौआ से विजयगढ से मुख्यालय जोड़ती है। जबकि लगभग 15 कि मी दूर है रुदौली मुख्य सम्पर्क मार्ग लगभग 6 किमी सड़क 5वर्ष पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार के द्वारा बनवाया गया था। जो सम्पुर्ण सड़क जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो जाने से छोटे बड़े वाहनों समेत दो पहिया से लेकर पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब सड़क बनवाने की मांग की है जिससे आमलोगों को राहत मिल सके। उक्त सम्बन्ध में पूर्व प्रधान राम-लखन गौड़ और सहदेव सिंह गौड़ ने बताया कि बेलछ रुदौली मुख्य सम्पर्क मार्ग जो ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग सम्पर्क मार्ग को जोड़ने के साथ प्राचीन ऐतिहासिक महामंडलेश्वर पहाड़ी मंदिर के सम्पर्क मार्गों को जोड़ती है लेकिन विभागीय अधिकारियों के उदासीनता के कारण पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के दूरदराज के सम्पुर्ण सम्पर्क मार्ग बद से बदतर जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो जाने से वाहनों को कौन कहे पैदल चलने से लोग कतराते हैं। उक्त सम्बन्ध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेई एस के पाण्डेय सार्वजनिक विभाग से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि उक्त सम्पर्क मार्ग पर शासन स्तर से बजट नहीं आया है पैसा अवमुक्त होने पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Translate »