इण्डियन बैंक मारकुंडी का लिंक फेल, उपभोक्ता हुए परेशान

बैंक का लेन-देन प्रभावित होने के साथ दूर-दराज बिहार वार्डर तक खाताधारक लौटे मायूस

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित इण्डियन बैंक मारकुंडी में आये दिन तकनीकी कमियों के कारण लिंक फेल होने के से बैंक का लेन-देन प्रभावित होता है। वहीं गुरुवार को पुनः बैंक का लिंक फेल होने से पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के दूरदराज से लेकर बिहार वार्डर तक के उपभोक्ता सुबह से शाम तक लिंक आने के आस में मायूस होकर वापस लौट गए। इस सम्बन्ध में राम-जानकी, सुरेन्द्र, राजकुमार, संतकुमार, सोमारु इत्यादि लोगों ने बताया कि पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के झरिया, चकरिया, बसुहारी, ससनयी, बिहार के वार्डर के खाताधारकों आने जाने के लिए दुर्गम इलाकों से होते हुए सौ रुपए भाड़ा चुकाने के साथ दिन भर का समय के साथ परेशानी उठानी पड़ती है, लिंक फेल होने से और ही मायुसी होती है।
उक्त सम्बन्ध में मनीष कुमार शाखा प्रबंधक ने बताया कि मौसम बिगड़ने के साथ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लिंक फेल हो गया है। जिसे बनाया जा रहा है जल्द ही तकनीकी कमिया को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Translate »