सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- विधान सभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु आज पुलिस लाइन, चुर्क में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन विजय शकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी,

क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के साथ वाह्य जनपदों हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के समय सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुये मास्क, सैनेटाइजर, आयुष कीट, कुछ जरुरी दवाईया आदि सामग्री का वितरण किया गया। तत्पश्चात चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया

गया कि अपने ड्यूटी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि विधान सभा चुनाव को निष्पक्षता एवं शान्ति वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके तथा चुनाव ड्यूटी के दौरान किन-किन बातों ध्यान रखना है, इसके बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, चुनाव सेल प्रभारी संजय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal