म्योरपुर/पंकज सिंह
वन प्रभाग रेनुकूट के म्योरपुर रेंज स्थित ग्राम पंचायत किरविल के विष धरवा वन्धी के पास बुधवार को विश्व वेडलैंड दिवस मनाते हुए स्थानीय ग्रामीणों को जलीय जीव जंतु पशु पक्षियों की जानकारी देते हुए उन्हें संरक्षण का संकल्प लिया गया। वन दरोगा विजेंद्र सिंह, मुहमद शकील ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति में जो भी जीव जंतु है वह प्रकृति के संगवाहक है।जिसे हम समझते है वह मनुष्य का दुश्मन है वह भी काम है हम जल संरक्षण से इन जीवों को बचा सकते है और जमीन की नमी को भी बरकरार रख सकते है। आज जिस गति से छोटे नाले और कुएं सुख है उंन्हे संरक्षित करेंगे तो सबका भला

होगा।कहा कि दुनिया मे तेजी से बदलाव आ रहा है। यह सब हम मनुष्यो के अनदेखी का भी परिणाम है। गिद्ध विलुप्त हो गए चील, बाज भी कम दिखने लगे है।नदियो और तालाबो में सैकड़ो ऐसे दिखने और न दिखने वाले जीव जंतु है जो विलुप्त हो रहे है उसे हम बंचा सकते है। इस मौके अनिल कुमार,सर्वेश सिंह यादव, गोविंन्द,सतेंद्र, चंद्रभान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal