सोनपम्प मुख्य नहर का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर 360 क्यूसेक से 720 क्यूसेक का रखा गया लक्ष्य

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- जनपद की सबसे बड़ी सोन लिफ्ट परियोजना सोनपम्प मुख्य नहर का नवीनी करण कार्य इन दिनों प्रगति पर चलने से आने वाले समय में किसानों की भूमि सिंचाई करने की क्षमता और अधिक बढ़ने की संभावना किसानों द्वारा जताई जा रही है। जो 24 किमी दूरी के क्षेत्रफल में फैला सोनभद्र समेत मिर्जापुर मड़िहान तक किसानों की भूमि सिंचित किया जाता है। उक्त सम्बन्ध में सिंचाई विभाग ओबरा प्रखण्ड के विशाल शर्मा जेई ने बताया कि सोनपम्प

नहर लिफ्ट परियोजना से 160 मीटर चार स्टेज पर पानी को लिफ्ट किया जाता है, जो की एक फ़ीडर नहर है यह नहर जनपद से होते हुए मिर्जापुर मड़िहान तक कृषि भूमि को सिंचाई करता है। इस नहर की क्षमता वृद्धि करने 360 (तत्काल) क्यूसेक से 720 (प्रस्तावित) क्यूसेक का लक्ष्य रखा गया है जो नवीनीकरण हो जाने से इसकी क्षमता में वृद्धि हो जायेगी जिसका लाभ किसानो को मिलेगा। 24 किमी के क्षेत्रफल में फैला है 24 किमी के पश्चात घाघर मुख्य नहर को फीड करती है इसी के माध्यम से पानी मिर्जापुर मड़िहान तक जाता है।

Translate »