सत्यदेव पांडे
चोपन-सोनभद्र- स्थानीय जामा मस्जिद के सदर लल्लन कुरैशी का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह करीब एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। बेटे अतहर कुरैशी ने बताया कि वह इधर कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे शुक्रवार की शाम घर पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई नगर के समाजसेवियों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने उनके वैरियर स्थित आवास पर

पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किये। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार नवाज बाद नमाज ए जनाजा पढ़ाई गई। इसके बाद काफिले के रूप में उनका जनाजा गौरव नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी महफूज आरिफ ने बताया की उनके साथ वह पिछले करीब 35 सालों से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि वह हर काम में उनके साथ रहते थे और उनके जाने से हम सभी की बहुत क्षति हुई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal