इण्डियन बैंक मारकुंडी आये दिन लिंक फेल होने से उपभोक्ता हुए परेशान।

गुरमा सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित इण्डियन बैंक का आये दिन लिंक फेल होने से जहां दुरदराज के ग्रामीण महिला पुरुष उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं वहीं बैंक कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के व्दारा लेन-देन न होने से आये दिन ज़बाब देते परेशान हैं।दिन भर लिंक का इंतजार करते करते इस शीतलहर गलन में बैंक कर्मचारियों समेत उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं। इसी क्रम में एस के गुप्ता राजेश सुभाष सुनील सुरेश गुप्ता इत्यादि बैंक उपभोक्ताओं ने बताया कि अगले सप्ताह बैंक का तीन दिन तक तकनीकी खराबी के साथ सोमवार को भी तकनीकी खराबी हो जाने के कारण सभी उपभोक्ता दिन भर बैंक से शाम तक लिंक का इंतजार कर के मायुस हो कर वापस अपने अपने घर वापस लौट गए।

उक्त सम्बन्ध में शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि बैंक के आये दिन तकनीकी खराबी के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया दिया जाता है। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बैंक लेन-देन के साथ हम सब कार्य के प्रति असमर्थ हो जाते हैं। वहीं उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है।

Translate »