अनिल त्रिपाठी को मातृ शोक

बीजपुर ,सोनभद्र , आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख अनिल त्रिपाठी की मां का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनकी माता बृजरानी त्रिपाठी उम्र लगभग 75 काफ़ी दिन से बीमार चल रही थी जिनका गुरुवार शाम 4 बजे देहावसान हो गया। देहावसान की खबर पाकर आरएसएस , बिश्व्हिन्दू परिषद , बजरगदल , भाजपा सहित तमाम उनके शुभ चिंतकों मित्रों कार्यकर्ताओ की भीड़ उनके आवास परियोजना आवासीय परिसर में उमड़ पड़ी। लोगों ने इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहन करने की ईश्वर से कामना की और स्वर्गीय बृज रानी को अपने चरणों मे स्थान देने की भगवान से प्रार्थना की।

Translate »