कच्चा मकान गिरने से वृद्ध महिला घायल

घोरावल-सोनभद्र(रमेश कुमार कुशवाहा)- बुधवार सुबह घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में कच्चा मकान गिरने से किशोर व वृद्ध महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेढ़ ग्राम पंचायत के गुरहवा टोला निवासी रैमुना (75) पत्नी कालिका बुधवार सुबह अपने पोते सूरज के साथ कच्चे मकान में सो रही थी इसी दौरान सुबह अचानक बड़ेर टूटने से कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में रैमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि भतीजे सूरज (15) को मामूली चोटें आईं। महिला के पुत्र लालता ने बताया कि घटना के बाद सूचना देने पर घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से उसकी मां रैमुना देवी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने वृद्व महिला की तबियत में सुधार बताया।

Translate »