तमाम विकास योजनाओं का नहीं दिखा असर जनप्रतिनिधि भी हुए बेखबर।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा स्थित अवई राजस्व गांव आज भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछूता है। आज भी गांव के लोग बच्चे युवा बुजुर्ग सभी कच्चे गड्ढे नाले जल जमाव के रास्ते चलने के लिए विवश हैं जब कि गांव के एक तरफ रेलवे लाइन दुसरे

तरफ़ मुख्य सोनपम्प नहर होने के बावजूद भी गांव का मुख्य सम्पर्क को न तो मुख्य सोनपम्प नहर मार्ग से न तो मुख्य राज मार्ग से ही जोड़ा गया है सम्पर्क मार्ग के अभाव में वर्षाकाल में गांव के लोग रेलवे लाइन के सहारे चलने के लिए विवश हैं। वहीं बीमारी हालत में लोग मरीजों को खाट पर लाद कर मुख्य राज मार्ग तक ले जाने पर आवागमन की साधन सुलभ होती है। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal