घोरावल-सोनभद्र(रमेश कुमार कुशवाहा)- स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के 97 वें जयंती पर आज विधानसभा घोरावल में बाइक रैली निकाली गई। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने झंडी दिखाकर

विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य के आवास से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रवाना किया जिसका अंतिम पड़ाव घोरावल ब्लॉक तिराहा रहा। रैली कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल उर्फ छोटू, जिला मंत्री भाजयुमो अभय कुमार, मधुपुर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो राजेश जायसवाल, शाहगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप मौर्य, भाजपा मंडल महामंत्री मनीष सिंह पटेल एवं मंडल के अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली में प्रतिभाग किए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal