
सोनभद्र।संयुक्त संघर्ष समिति, अनपरा इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021को लेकर जताया विरोध बताते चले कि केन्द्र सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में विद्युत वितरण के सम्पूर्ण निजीकरण हेतु इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021को पारित कराने की कोशिश के विरोध में NCCOEEE के तत्वाधान में संघर्ष समिति उप्र, अनपरा शाखा के तत्वाधान में आज अनपरा परियोजना मुख्य द्वार पर शाम 4 बजे विरोध सभा आयोजित की गई। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का पुरजोर विरोध किया एवं सरकार से इसे संसद सदन पर न रखने की हिदायत दी। संसद में प्रस्ताव पारित करने की दशा में तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। सभी ने प्रस्तावित विद्युत संसोधन बिल को जनता और कर्मचारियों का विरोधी एवं पूंजीपतियों के हित में बताया। विरोध के अगले कार्यक्रम में 15 दिसम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में जन्तर मंतर पर प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा संसद के मौजूदा सत्र में जिस दिन भी इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 रखा जाएगा, उसी दिन सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।*
आज की सभा में संगठनों के पदाधिकारी गण मुख्यतया संयोजक इं रोहित राय, अभिषेक बरनवाल, हरिशंकर चौधरी, अभिषेक सिंह, ओमव्रत सिंह, विवेक सिंह, रविन्द्र जायसवाल, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, राजीव यादव आदि उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal