रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था प्रकृति विधान चैरिटेबल ट्रस्ट, उत्सव ट्रस्ट एवं परिमल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में नि:शुल्क पौधा वितरण एवं मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रकृति विधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार केसरी ने बताया कि-आज बालक शौर्य केसरी के जन्मदिन के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा पौधा वितरण एवं पौधा रोपण का कार्य किया गया। उन्होने आगे कहा की प्रकृति विधान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगभग 2 वर्षों से लोगों के जन्मदिन एवं शादी के सालगिरह पर उन्हें नि:शुल्क पौधा दिया जाता है ताकि प्रकृति विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण हो सके। उन्होंने बताया कि ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में स्थापित फुलवारी में अगर कोई प्रकृति प्रेमी गमला युक्त पौधा देना चाहे तो यहा आकर पौधा दे सकता है।
आयोजित कार्यक्रम में अरविंद कुमार सिंह, आशीष पाठक, मोंती थर्ड, आशीष पाल, विनोद शुक्ला, हर्षवर्धन केसरवानी, प्रशांत शुक्ला, नितेश कुमार झा, मोतीलाल केसरी, सौर्य केसरी, पीहू केसरी, ऋषिका, नमन, भार्गव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal