भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी का एक दिवसीय दौरा कल

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधेमोहन सिंह का एक दिवसीय दौरा जनपद में कल दोपहर 12 बजे हो रहा है। उत्तर प्रदेश प्रभारी राधेमोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे प्रभारी का जनपद सोनभद्र मे प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

Translate »