अमृत महोत्सव में भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)- भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया व कार्यकर्ताओं ने मारकुंडी से तिरंगा यात्रा निकाली। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोग भी शामिल रहे।
यात्रा नगर में विभिन्न स्थानों से घूमते हुए डाला शहीद पार्क पर जाकर खत्म हुई भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं इस मौके पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अभियान के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ प्रस्थान कर चुका है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मौके पर सुनील सिंह, दीपक दुबे, अमित अग्रवाल, राजेश अग्रहरी, प्रदीप अग्रवाल, संजय केसरी, सत्यदेव पांडेय, हिमांशु प्रियदर्शी, विजय साहनी, सुभाष साहनी, सोनू मोदनवाल एवं हजारों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया तथा विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में पदयात्रा की गई।

चोपन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों की ओर से अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मारकुंडी मोड़ से शहीद स्मारक डाला तक पदयात्रा की। शहीद स्मारक पहुंचकर फूलमाला चढ़ाकर राष्ट्रगान किया।

Translate »