ट्रेन के परिचालन में ई.सी.आर.के.यू रेल संगठन के साथ व्यापार मंडल का काफी सहयोग रहा


चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)
किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना आवागमन के शुलभ साधन के रूप में नापी जाती है। खासतौर से ट्रेन की आवाजाही से लोगों को बहुत सुकून मिलता है, क्योंकि सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से ट्रेन एक अच्छा साधन माना जाता है। इसी क्रम में चोपन से होकर गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस 12454/12453 से चोपन नगरवासियों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही। शनिवार को 4:10 बजे नई दिल्ली से रांची लिए रवाना हुई। सोनभद्र के सबसे खास स्टेशन चोपन स्टेशन पर जैसे ही रेलवे की नई सुविधाओं से युक्त राजधानी एक्सप्रेस रुकी, वैसे ही पहले से इंतजार कर रहे रेलकर्मी और आम नागरिक के साथ-साथ नगरवासियों में कोच को देखने के लिए उत्सुकता रही। वहीं इसमें सवार यात्रियों ने सुखद अनुभूति का एहसास किया। ज्ञात हो कि, नई दिल्ली चोपन रांची राजधानी एक्स्प्रेस की मांग कई सालों से हो रही थी। मांग को पूरा करने में ई.सी.आर.के.यू संगठन के सदस्यों के साथ व्यापार मंडल का काफी सहयोग रहा। रविवार को नई दिल्ली चोपन रांची राजधानी एक्स्प्रेस 2:45 पर रुकी व 2:50 पर चोपन से हरे संकेत के द्वारा ई.सी.आर.के.यू के शाखा सचिव वी.के डी द्वेवेदी के द्वारा रवाना किया गया। साथ मे ई.सी.आर.के.यू उपाध्यछ शाक़ीब खान के अलावा सदस्य भी मौजूद रहे। चोपन नगर के चोपन स्टेशन पर राजधानी के ठहराव से रेलकर्मियों के साथ-साथ आम जनता मे बहुत ही ख़ुशी की लहर है। सभी ने रेलमंत्री एवम नगर के सभी सामाजिक प्रतिनिधियों का बहुत बहुत आभार प्रकट किया है।
इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस के पाईलट एस.के.मेहता, चंदन कुमार तथा गार्ड एन के झा एवम मुख्य लोको निरीक्षक आर के सिंह, एम जेड ए रहमानी, स्टेशन प्रबंधक जी.एन मिश्रा, लोको पाईलट जयनंदन, कुरु कंट्रोलर चौधरी, एस.पी.राउत एवम अन्य विभाग के रेलकर्मचारी मौजूद रहे साथ में संभ्रात नागरिक उपस्थित रहकर राजधानी को रवाना किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal