दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज

दुद्धी-सोनभद्र- दुद्धी विधानसभा के अंतर्गत दुद्धी , बभनी , म्योरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष , न्याय पंचायत अध्यक्ष , ग्राम पंचायत अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी को मद्देनजर रखते हुए विशेष जानकारी दी गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों व रणनीति के बारे में बताया गया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संजीव सिंह जी (कोऑर्डिनेटर) जागृति राही, मनीष सिन्हा, विजय राव प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव व विधानसभा प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी उत्तर प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराध के खिलाफ वोट करेगी। उम्भा कांड हो, हाथरस की घटना हो , बाराबंकी की घटना हो, किसानों की हत्या का मामला हो, प्रयाग में दलितों की हत्या का मामला हो प्रियंका गांधी सभी के दुःख में खड़ी रही है बढ़ते अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाई हैं जनता को प्रियंका गांधी के ऊपर विश्वास है और यह विश्वास जीतेगा। वरिष्ठ नेता रामशंकर यादव , रामचंद पनिका , बबई मरकाम , शीला मरावी , ललित गोंड़ , शिवशंकर पनिका के द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। ओम प्रकाश रावत, सुनील तिवारी , राजेन्द्र भारती, रघुवीर पनिका, गम्भीरा प्रसाद, अशोक यादव, श्री राम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Translate »