भाजपा सदस्यता अभियान में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री

सत्यदेव पांडेय
चोपन-सोनभद्र- भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान चोपन नगर बस स्टैंड में समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ पहुंचे। चोपन निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख राम सकल गुप्ता के आवास पर भाजपा सदस्यता अभियान में ओबरा विधायक संजीव सिंह गौड़ ने कहा कि देश में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में योगी सरकार ने सबके हित में काम किया है। देश को तरक्की के रास्ते में लाकर सबका साथ सबका विकास कराया है। इस अवसर पर 145 सदस्यता फार्म भरवाकर भाजपा संगठन में शामिल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय जैन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार आर्य राजेश अग्रहरी प्रदीप अग्रवाल, विकास चौबे, महेंद्र केसरी, कामेश्वर विश्वकर्मा, विजय साहनी, जितेंद्र जायसवाल, तीरथ शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, रामकुमार सहित मौजूद रहे।

Translate »