सपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित कर मनाया जन्मदिन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मा० मुलायम सिंह यादव (नेता जी) का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाने के बाद जिला अस्पताल पर नेता जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा की नेता जी गरीबों शोषितों-वंचितों के हक में हमेशा काम किये हैं और जाति-धर्म मजहब से ऊपर उठकर सर्व समाज को सम्मान देने का काम कियें आज उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में नेता जी का जन्म दिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व घोरावल विधायक रमेशचन्द्र दूबे ने कहा कि मा० मुलायम सिंह यादव देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, मा० नेता जी से हम नवजवानों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजवादी पार्टी डा० राम मनोहर लोहिया जी के सिद्धान्तो पर चलकर आज भी गरीबों, मजदूरों, किसानो व्यापारियो के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती है। प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है क्योंकि भाजपा सरकार ने जो आम जनता के साथ उत्पीड़न करने का काम किया है उसे 2022 विधान सभा चुनाव में जनता सत्ता से बाहर करके अपना बदला लेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव स्ईद कुरैशी ने कहा कि नेता जी के जन्मदिन पर हम सभी लोग यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले 2022 विधान सभा के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के काम करेंगे। सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से पुर्व सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, वेदमणी शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, विजय शंकर जायसवाल, निधी पाण्डेय, राज किशोर सिंह, जिला पंचायत सदस्य चेखुर पाण्डेय, राधा सिंह, मन्नु पाण्डेय, राजेश पटेल, त्रिपुरारी गौंड, अनवर कुरैशी, परमेश्वर यादव, बबलू धांगर, मंदाकिनी पाण्डेय, ज्यूतेश, अंम्बूज सिंह, अजीत कनौजिया, महफूज खान, सूरज चौरसिया, मनोज सिंह, रंजन पाण्डेय, अशोक पटेल, कृपाशंकर चौहान, राजेश यादव, राजमनी यादव, कामरान खान, राजनाथ यादव, पेबारू यादव, अशोक जायसवाल, शनि सिंह सहित अन्य सपाई उपस्थित थे।

Translate »