समाजवादी योग प्रशिक्षण शिविर एवं यज्ञ हवन कर मनाया मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन

जन्मदिवस-योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)- समाजवादी योग संदेश यात्रा की संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक महाराज जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/ रक्षा मंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु और लंबी उम्र की कामना के लिए कार्यक्रम किया गया, एक दिवसीय समाजवादी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया और साथ ही 24 घंटे यज्ञ-हवन कर नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। विद्यार्थियों को मिष्ठान,फल और गरीब मलिन बस्ती में बच्चों को पुस्तक और पेंसिल बाठकर जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु होने की कामना किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर यज्ञ हवन कर मुलायम सिंह यादव जी के दीर्घायु होने की कामना के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में फैली अराजकता की शांति के लिए भी हवन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, छात्र नेता प्रदीप साहनी, संजय शर्मा, विमलेश गिरी , मनोज केसरी ,भक्ति केसरी, अक्षय भुजा ,सतीश, विनोद, संजय ,गजेंद्र ,रामप्यारे ,राजू पटेल तमाम लोगों ने यज्ञ हवन कर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना भी की ।

Translate »