5501 दीपकों से रोशन हुआ विंढमगंज सतत वाहनी नदी छट घाट

ओम प्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र-

देव दीपावलीः पांच हजार पांच सौ एक दीपों से रोशन हुआ सततवाहनी नदी छट घाट शुक्रवार को देव दीपावली पर सैकडों लोगों ने जुड़कर घाट पर पांच हजार पांच सौ एक से अधिक दीप प्रज्जवलित कर समाज में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। शाम 6 बजे शुरू हुए दीप उत्सव में छट घाट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली के आयोजन में सामाजिक से जुड़े लोगों के अलावा आमजन की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस आयोजन में बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुई, जिन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ छट घाट नदी में महिलाओं ने सैकड़ों दीप जल में प्रवाहित किए। कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपने परिजनों की समृद्धि की मंगल कामनाएँ की हाथों में दीप रखकर प्रार्थना कीये वही सेल्फी प्वाइंट विंढमगंज आकर्षण का केंद्र रहा अमित कुमार केसरी ने कहा कि बीते 8 वर्ष पूर्व बनारस में गंगा घाट पर देव दीपावली के मौके पर मौजूद था वहां देव दीपावली मनाई जा रही थी मनोरम छटा को देखकर मैं खुद संकल्पित हो गया कि भविष्य में विंढमगंज की पावन धरती पर स्थित छठ घाट पर मैं भी स्थानीय जनों के सहयोग से देव दीपावली मना लूंगा और यह परंपरा बीते 8 वर्ष पूर्व हमने प्रारंभ किया और अनवरत लगातार चलता आ रहा है देव दीपावली पर धीरे-धीरे स्थानीय जनों का भी सहयोग बढ़-चढ़कर मिलने लगा जिसे आज देव दीपावली के मौके पर इस घाट की मनोरम छटा देखते ही बनती है लोगों ने दीप प्रज्वलित करने की इस पहल को जमकर सराहना की। वहीं मौजूद लोगों ने कहा कि हर साल अब हम घरों के साथ ही सामूहिक आयोजन कर इसी तरह देव दीपावली पर्व को मनाएंगे। समाजसेवी राकेश केशरी व बूटवेढवा ग्राम प्रधान पति संजय गुप्ता ने कहा कि देव दीपावली पर किए गए इस आयोजन को लेकर मैं अमित केशरी को बधाई व शुभकानाएं देता हूं, वहीं ग्राम प्रधान तारा देवी ने इस आयोजन में शामिल हुई बहनों सहित अन्य सभी लोगों को भी धन्यवाद दी। इस मौके पर जब छठ घाट पर दीप प्रज्जवलित हुए तो नदी तट की सुंदरता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे मौके पर नंदकिशोर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार गुप्ता बिज्जू ,राजेश कुमार गुप्ता ,राजेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार, ओम रावत, अजय गुप्ता,ओम प्रकाश यादव,अमित, राकेश ,हर्षित प्रकाश क्रिसले, उत्तम केसरी, राजाराम, प्रिंस गुप्ता लव कुश चंद्रवंशी, पल्लू चंद्रवंशी, विकास कुमार जयसवाल , जिद्दन लाल सटूडीयो और टिंकू सहित दर्जनों लोगों ने मौके पर मिलजुल कर के सहयोग किया।

Translate »