वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर अमृत महोत्सव आयोजन

सोनभद्र।अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र नगर व छपका  खंड द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर आज स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव का भव्य उद्घाटन राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज सोनभद्र नगर में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री गणेश की वंदना से हुआ तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय व विशिष्ट अतिथि कुंवर देवांश, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर व कार्यक्रम का सफल संचालन भोला नाथ मिश्र ने किया। विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या अंजली विक्रम ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम का विस्तृत चित्रण किया। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता  के अमृत महोत्सव पर सारगर्भित विचार रखते हुए कहा कि हर व्यक्ति के मन में राष्ट्रप्रेम का भाव और भारत माता के प्रति श्रद्धा हो यही स्वतंत्रता का अमृत है। स्वतंत्रता के अमृत से भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गए। जनपद सोनभद्र भारत के 150 पिछड़े जिलों में शामिल है उन्होंने सोनभद्र के 100 वर्ष पहले का रेखांकन करते हुए बताया कि सोनभद्र में कुल 112 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे जिन्होंने स्वतंत्रता का सपना देखा था।वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर चित्रण करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1941 में सोनभद्र में महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में  दुद्धी की राजेश्वरी देवी जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत द्वारा 2 वर्ष की सजा व ₹50 जुर्माना किया था और पेटराही की शिवकुमारी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनभद्र के परासी दूबे स्थित शहीद उद्यान में सोनभद्र के 112 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम गौरव स्तंभ पर उद्धिर्त है। कविईत्री रचना तिवारी ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का चित्रण काव्य पाठ में किया। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चौबे ने स्वतंत्रता के पूर्व के इतिहास का चित्रण करते हुए कहा कि मुगलों, हूणो आदि आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति को नष्ट किया। राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक चेतना होती है। उन्होंने विस्तार से भारत के क्रांतिवीरों, क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उनकी सच्ची राष्ट्रभक्ति को बताया।शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे शिवधारी शरण राय ने कहा कि 20 सितंबर से 30 सितंबर तक तिरंगा यात्रा तथा 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा जिसमे भारत माता का पूजन ,आरती और वंदे मातरम का गायन आदि कार्यक्रम होंगे।उपस्थित लोगों ने  वंदे मातरम के गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Translate »