ओबराडीह साधन सहकारी समिति का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

रमेश कुमार कुशवाहा
घोरावल-सोनभद्र- साधन समिति ओबराडीह धान क्रय केंद्र पर आज मंगलवार को अचानक नोडल अधिकारी रविकांत सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया और जरूरी अभिलेखों की जांच की गई। उपस्थित किसानों से धान खरीद के बारे में पूछताछ की गई एवं सभी अभिलेखों को सही पाए जाने पर सत्यापित किया गया। सचिव महेंद्र सिंह वह क्रय केंद्र प्रभारी राजन यादव ने बताया कि पूर्व में किसानों द्वारा ऑनलाइन टोकन निकाला गया था परंतु सरकार द्वारा ऑनलाइन टोकन को निरस्त कर दिया गया किसानों द्वारा अपना धान क्रय केंद्र पर गिरा दिया गया था जिससे खरीदारी करने में दिक्कतें आई। क्योंकि कर्मचारियों द्वारा इधर कुछ दिनों से हड़ताल किया जा रहा था जिससे धान खरीद में देरी हुई अब पुनः टोकन केंद्र प्रभारी द्वारा लगाया जा रहा है जिसका पूर्व में ऑनलाइन किए टोकन धारियों द्वारा विरोध किया गया जिसको देखते हुए हम लोगों ने यह निर्णय लिया कि पूर्व में ऑनलाइन टोकन जिसका जिसका भी निकला था सभी को क्रमवार पहले बरियाता दी गई तत्पश्चात आने वाले किसानों का टोकन लगना शुरू हो गया है और नियत तिथि पर किसानों की धान की खरीद की जाएगी। हम लोग किसानों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहते हैं जिससे कि किसानों को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Translate »