गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र ~ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.11.2021 को थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी खैराही थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.9 किग्रा गांजा बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। गिऱफ्तार अभियुक्त- राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी खैराही थाना करमा जनपद सोनभद्र, बरामदगी- 1.9 किग्रा गांजा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- व उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना करमा सोनभद्र । हे0का0 संजय सिंह यादव थाना करमा सोनभद्र, का0 शशिकांत थाना करमा सोनभद्र रहे।

Translate »