ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र- दुद्धी थाना क्षेत्र के दोमुहान में जननायक बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।
दुद्धी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में जननायक बिरसा मुंडा के 146 वां जयंती कई सामाजिक संगठनो ने मिलकर मनाया जिसमें जनजाति आदिवासी ऑर्गनाइजेशन सोनभद्र, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन सामाजिक संगठन शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तिरुमल, अशर्फी सिंह परस्ते, रामाशंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रामनरेश सिंह जिला अध्यक्ष, चंद्रिका सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, हीरालाल मरपची जिला संगठन सचिव, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोज सिंह, धर्म सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, देव कुमार सिंह जिला मंत्री मीडिया प्रभारी, ज्ञानी सिंह जिला मंत्री, राजनारायण सिंह, अशर्फी सिंह, संतोष कुमार भुइयां, मुन्ना कुमार भुइयां एवं बामसेफ विधानसभा संयोजक राजेश कुमार रावत संग बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal