प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में पंडित जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई जयंती

सत्यदेव पांडेय
चोपन-सोनभद्र- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार के कुशल निर्देशन में चोपन विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाये जा रहे कदम के क्रम में चोपन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनायी गई। चाचा नेहरू के जयंती के अवसर पर आज प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती चोपन में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें एसआरजी, चोपन विद्यासागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिनके कर कमलों से पं. जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। इस दौरान उन्होंने पं. जवाहर लाल नेहरू जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के विषय में और उनके विचारों व सिद्धांतों को उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को बताया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का उद्घाटन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की चीजों की दुकान लगाईं गई। मेले में शालू, बृजेश, गौरव, उपेन्द्र, त्रिदेव, रघुवीर, राहुल, अनिकेत, गौरव ने प्रतिभाग किया। जिनको मेले के पश्चात् पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह, ग्राम की वरिष्ठ महिला पानमती, एसएमसी अध्यक्ष गीता देवी, एसएमसी सदस्य विजय, कृष्णावती, गुड्डी, अर्जुन, पंचू, नीरा, रेखा सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजने की अपील भी किया।

Translate »