चार दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बढ़ौली चौराहे पर अंकित अग्रवाल नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 53 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही नेता होता है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पार्टी का लक्ष्य है, सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है आगे आने वाले समय में 2022 में पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत की होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष आशीष केशरी ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी में सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय श्रीवास्तव,जगदीश पटेल, बलराम सोनी, दिशांत द्विवेदी, विपिन दुबे, मोहन पांडेय, बब्बल शुक्ला आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Translate »