30 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली नही हुई शिनाख्त

म्योरपुर थानां के बभनडीहा कॅरिवा माटी में मिला था महिला का शव

म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर थानां के ग्राम पंचायत बभनडीहा के कॅरिवा माटी जंगल मे हत्या कर फेंकी गयीं सुनीता नाम की महिला के शव का शिनासख्त 30 घण्टे बाद भी नही हो सकी है। पुलिस शनिवार को आस पास के गांव म्योरपुर, हरहोरी,करकोरी बभनडीहा काचन देवरी फाटपखना गाँवो में मतदाता सूची निकलवा कर सुनीता नाम की लड़की और महिलाओ की पहचान करायी लेकिन महिला की पहचान नही हो सकी। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी,लीलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष ने पूरे दिन विभिन्न गांव में शिनाख्त के लिए पसीना बहाते रहे ।थानाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा फेसबुक, सोशल मीडिया, पम्पलेट के जरिये सुनीता की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और पी सी की टीम घटना वाले जंगल मे भी घूम कर और सबूत तथा जानकारी जुटाती रही।जंगल मे गाय बकरी चराने वालो से भी पूछ ताछ की गयी। स्थानीय ग्रामीणों और प्रधानो ने आशंका जतायी है कि कही यह काम छत्तीसगढ़ से यूपी आने वाले ट्रंक चालको का तो नही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच पड़ताल में लगी हुई है। बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर बभनडीहा जंगल के झाड़ी में एक 25 वर्षीया महिला का हत्या किया हुआ शव मिला था।

Translate »