धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम

सत्यदेव पांडेय
चोपन-सोनभद्र- रविवार की देर सायं नगर के जामा मस्जिद मे सलल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम रखा गया। जिसमें बाहर से औलमा इकराम तशरीफ़ लाये जहां खुशुशी खिताब खुशुशि तकरीर करने के लिए हजरते अल्लामा इख्लाख अहमद किब्ला बरकाती बनारस से तशरीफ़ लाये, शायरे इस्लाम फुजैल अहमद किब्ला सलखन से तसरीफ लाये। वही हजरते इख्लाख अहमद किब्ला ने नबी की शान मे मनकबत के नजराने अकीदत पेश किये। जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने बाहर से आये हुये मेहमानो का ईस्तकबाल किया व अन्त मे सभी मुस्लिम बन्धुओं ने अल्लाह की बारगाह मे रो – रोकर कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी। वही पुरी मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, जामा मस्जिद के सेक्रेट्री महफूज आरिफ, ईदु भाई, हाजी सरफराज अहमद, हाजी ग्यासुद्दीन, शेयर खान, एजाज अंसारी, नसीम अहमद, रिजवान अहमद, सरफराज अहमद, सभासद मोजिब आलम ,नजमुद्दीन इदरीसी, नाजिम खान, सर्फुद्दिन, चिराग अली के साथ ही भारी संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन हाफ़िज़ व कारी परवेज साहब किब्ला ने किया।

Translate »