
सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यसमिती/कार्यकर्ता सम्मेलन जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 संजय निर्मल उपस्थित रहे बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संजय निर्मल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार व संचालन अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री पन्नालाल पासवान ने किया।
तत्पश्चात् भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष/सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में आयोजित दलित बस्ती में समरसता सहभोज मे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 संजय निर्मल जी ने सफाई कर्मियों के साथ सहभाग किया।
कार्यसमिती की बैठक/कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 संजय निर्मल ने कहा की सोनभद्र की धरती पर आते समय आज हमे देव भूमि नजर आयी आज हम सोनभद्र में देवता रुपी कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बात रख रहा हूं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो कार्यकर्ता आज सामने बैठे है वही कार्यकर्ता कल मंच पर बैठेंगे यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। किसी अन्य दल में नही। हमारा देश आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है सबसे ज्यादा विकास गरीबोें को हो रहा है और गरीब सबसे ज्यादे अनुसूचित जाति के है प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन योजना के माध्यम से कोरोना काल जैसे संकट में गरीबों के खातों में पैसा दिया गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे है जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रह सके कोरोना काल में सभी विपक्षी दल अपने अपने घरों में बैठे रहे किन्तु भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा का निर्देश मिलते ही जनता की सेवा किया। हर जरुरतमंद गरीब असहाय मजूदरों को जरुरतमंद सामान पहुंचाने का काम किया उसी दौरान कुछ हमारे कार्यकर्ताओं को कोरोना के चलते अपनी जान भी गंवानी पड़ी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बगैर लगातार सेवा ही संगठन भाव से लगे रहे। अभी कुछ ही दिन पहले सिंधु बार्डर पर एक दलित की निर्मम हत्या कर दी गयी इस पर कांग्रेस, सपा, बसपा चुप क्यों है कांग्रेस शासित राज्य में दलितों पर अत्याचार हो रहा है बहन बेटियों का बलात्कार हो रहा है कांग्रेस के राहुल व प्रियंका से मै पूछना चाहता हूं की आप चुप क्यों है दलित समाज अब जग चुका है दलित समाज आज भारतीय जनता पार्टी के साथ है जब उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा की सरकारें थी तो व्यापारी दलित समाज के लोग डरे और सहमे रहते थे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी आज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कानून व्यवस्था ठीक है प्रदेश में सभी वर्ग के लोग सुरक्षित है गुण्डे माफिया जेल में है इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में दलित समाज के आशिर्वाद से एक बार पुनः योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
जिला कार्यसमिती व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा के शासन काल में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है अन्य दलों में स्वयं के लाभ की मंशा से अनुसूचित जाति के समाज के लोगों को कब्जे में रखने का प्रयास किया और उन्हे विकास कि मुख्यधारा से भटकाये रखा जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सबका सम्मान सबका विकास को आधार बनाकर काम किया।
जिला कार्यसमिती बैठक/सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि विपक्षी दल अब तक अनुसूचित जाति को देश की मूल धारा से हटाने का काम करते रहे जबकि उनका सही सम्मान भाजपा सरकार में किया गया विकास कार्य को गिनाते हुए कहा कि दलित समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनेको विकास कार्य किये गांव में शौचालय बनवाकर खुले में शौच के कलंक को धोने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया।
बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक व सम्मेलन में मुख्यरुप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कनौजिया, जितेन्द्र सोनकर, दीपक कनौजिया, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन्द्र पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, उदयनाथ मौर्य, कैलास बैसवार, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, बलराम सोनी, सुनील सिंह, राघो पटेल, पन्नालाल पासवान, नीरज कनौजिया, घनश्याम चौधरी, दीपचन्द्र महतो, रामजी बैसवार, शिवप्रकाश, अतुल कनौजिया, रीना भारती, राजेश्वर, राजेन्द्र, आलोक रावत, भाई लाल कनौजिया, राजकुमार कोल, बब्बन पासवान, महेश पासवान, सरोज केशरी, अंशू अग्रहरी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal