गाजे बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जित हुई मा दुर्गा की प्रतिमा

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) न्याय पंचायत जरहा में सोमवार को मा दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। बीजपुर दुदहिया मंदिर,बीजपुर बाजार, एनटीपीसी आवासीय परिसर, सिरसोती शिव मंदिर,कांट्रेक्टर कालोनी,शांतिनगर,नेमना जरहा,सेवकाडाड़, बकरिहवा की प्रतिमा शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जित हुई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह अपने टीम के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते रहे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे।

जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपेन्द्र प्रताप सिंह,संदीप गुप्ता, विकास मंगला,अनिल त्रिपाठी,अनिल सिंह मेहता,यसवंत सिंह,जसवंत सिंह,शिवधारी गुप्ता,परशुराम पाल,कमलेश,कल्याण दास,प्रेम चंद गुप्ता,रविन्द्र गुप्ता,राम अशोक,जितेंद्र पाल, के साथ साथ हजारो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चे विसर्जन में शामिल हुए।

Translate »