
वैन/ सोनभद्र ( सुनील शुक्ला )
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल कुद प्रतियोगिता चतरा कम्पोजिट विद्यालय विरधी में संपन्न हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान सियाराम पटेल जी ने किया। बॉलीबाल प्रतियोगिता में सिलथम प्रथम व सोढ़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 2500मी० दौड़ में मनीष पाल, 400मी० दौड़ में सुग्रीव, 100 मी० दौड़ में प्रमोद पाल प्रथम रहे। गोला फेंक में प्रियंका (महिला में) एवं पुरुषों में करनवीर प्रथम रहे एवं लंबी कूद में पंकज कुमार (पुरुष में) एवं प्रियंका (महिला में) प्रथम स्थान पर रहे। 400मी० दौड़ में प्रियंका एवं 800मी० दौड़ में नंदिनी गुप्ता प्रथम स्थान पर रही।1500मी० एवं 3000मी० दौड़ में भी नंदिनी गुप्ता प्रथम स्थान पर रही।
पुरस्कार वितरण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि(धीरेन्द्र पटेल) एवं विक्रम सिंह के द्वारा किया गया। क्षेत्रिय युवा कल्याण एवं प्रा० वि० अधिकारी रविशंकर कुशवाहा, अनुज त्रिपाठी, अमित सिंह, राकेश चौबे, बाबूलाल, निर्णायक संजय सिंह, ओमप्रकाश एवं पी०आर०डी० के जवान उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal