गुरमा रंगमंच पर राम सीता के विवाह शुभ अवसर पर गरीब कन्या का विवाह हुआ सम्पन्न

● राम के रूप में जवाहीर, सीता के रूप में ममता विवाह सुत्र बंधे।

● नवनिर्वाचित प्रधान ने कन्या को सभी दहेज के समानो एवं नगद के साथ किया विदाई।

जिसके साक्षी बने राजेश सिंह चौकी प्रभारी गुरमा एवं दर्शक गण।

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- आदर्श रामलीला समिति सच का सामना, गुरमा मारकुंडी के तत्वावधान में राम सीता विवाह के शुभ अवसर पर एक दलित गरीब कन्या का गांजे बाजे वेद मंत्रों के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस वर्ष भी युवा नवनिर्वाचित प्रधान उधम सिंह यादव ने अपने कुशल नेतृत्व में सीता राम के विवाह में रंगमंच से ममता पुत्री दिनेश निवासी मारकुंडी कोनियवा और बर पक्ष जवाहीर पुत्र लल्लुराम निवासी मड़ीहान मिर्जापुर संग विधी विधान वेद मंत्रों के साथ पण्डित महेंद्र तिवारी ने विवाह सम्पन्न किया। बरातियों को जल पान भोजन कराने के पश्चात कन्या को साड़ी कपड़ों के साथ डबल वेड रजाई गद्दे, साईकिल बाक्स बर्तन कुर्सी टेबल इत्यादि कुछ गहनों और नगद देकर प्रधान ने विदाई किया। उक्त अवसर पर हजारों महिला पुरुष बच्चों दर्शकों के सुरक्षा में गुरमा पुलिस चौकी के साथ कार्यकर्ताओं के कार्य बड़ी चौकसी भरी के साथ अनुशासित ‌रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा रामप्रसाद गौतम ब्यास, राजकुमार कवि संरक्षक,रैन सिंह संयोजक अखिलेश यादव उपाध्यक्ष, सुरज यादव महामंत्री, मुन्ना विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष मदन मोहन यादव, एकलाख खां प्रधानाध्यापक, गुलाब नब्बी कुरेशी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मंच के संचालक गुलाब चन्र्दा व ओमप्रकाश बादल बड़े ही कुशल ढंग से किया। सन् 1992 से चली आ रही परंपरा को लोगों ने कायम रखा है इस मंच से अब तक दो दर्जन से उपर गरीब कन्याओं का विवाह हो चुका है।

Translate »