उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पदाधिकारियों के माता, पिता के प्रति दो मिनट मौन रह अर्पित की श्रृद्धांजलि

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा आनंद कटरा मैंन चौक राबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के स्वर्गीय पिता व आईटी सेल के अध्यक्ष अजय केशरी की स्वर्गीय माता को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केसरी, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, महेश, बबलू केसरी आईटी सेल अध्यक्ष अजय केसरी सहित पदाधिकारी व्यापारी मौजूद रहे।

Translate »