वन जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह के समापन पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं को किया गया जागरूक

-गुरमा रेंज की टीम द्वारा रजधन स्थित रघुनाथ प्रसाद इंटर कॉलेज मे हुआ समापन

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रजधन स्थित रघुनाथ प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वन्य जीव प्राणी सप्ताह के समापन के अवसर पर वन्य जीवों के सुरक्षा कर उनका संरक्षण करने का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्द्रप्रकाश तिवारी ने छात्र-छात्रओ को अपने संबोधन मे कहा की वन्य जीव प्राणी प्रकृति की अमूल्य उपहार है, पहले वन बचेगा तभी वन्य प्राणी यह हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही जरूरी है,जैसे मानव जीवन के लिए जल, जंगल, पहाड़ एंव हरे भरे वृक्षो को रहने से ही स्वच्छ पर्यावरण से शुद्ध आँक्सीजन मिलता है इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सभी को वन्यप्राणी, पशु-पक्षियों और पौधों के बारे में जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करना है। सरकार ने कुछ क्षेत्रों को अभयारण्य या राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया है, साथ ही कानून बना कर सभी जंगली जानवरों और पक्षियों आदि के शिकार पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा का प्रावधान भी किया गया है। प्रकृति के अनुसार मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। मानव शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिये पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी है। पर्यावरण से ही मानव का जीवन संभव है, विद्यालय के प्रबंधक संन्त कुमार कुशवाहा ने कहा कि वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है। औद्योगीकरण के इस युग में दिन प्रति दिन पर्यावरण पर बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया। गुरमा रेंज के अमीन बजरंगी मोर्य पर्यावरण एवं वन जीव संरक्षण के लिए गीत के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गोंड ने पर्यावरण एंव वन जीव संरक्षण कर अपने संबोधन कर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन बीडी मौर्य ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सलखन शिवमंगल धोबी, ग्राम प्रधान बेलकप संजय सिंह, पुर्व प्रधान महुआँव कला परमेश्वर यादव, मनीष प्रताप सिंह, आशुतोष गुप्ता, वन दरोगा क्रमश: सतीश कुमार दिक्षित, फराज नदीम, अजय प्रकाश, रामदास आदिवासी आदि अभिभावक मौजूद रहे। इस दौरान वन जीव प्राणी सप्ताह प्रयोगिता मे भाग लेकर उत्तीर्ण करने वालो छात्र -छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

Translate »