
मुख्य अतिथियों को वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित।
गुरमा सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित गुरमा नगर पंचायत बुध्दवार रात 8,बजे से आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में गुरमा के रंगमंच से नारद मोह का मंचन नवनिर्वाचित प्रधान उधम सिंह यादव ने फीता काट कर शुरू किया।
इस अवसर पर प्रधान ने आये हुए मुख्र्य अतिथियों को माल्यार्पण कर वस्त्र भेंट कर सभी सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि सैयद मुहम्मद कुरेशी ने कहा कि रामलीला प्राचीन काल से चली आ रही एक धार्मिक परम्परा है।जो भगवान राम के चित्र के नहीं उनके चरित्र का वर्णन किया जाता है। जिससे उनके आदर्शों के सिखने का आने वाले पीढ़ी को अवसर मिलता है। यह मर्यादा संस्कृति और संस्कार की पाठशाला है।जो हमारे जीवन में जीने का सहारा है।अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डाला।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राजेश सिंह चौकी प्रभारी गुरमा , सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी महबूब खां,मदन मोहन यादव,एख लाख खां प्रधानाध्यापक ,गुलाब नब्बी कुरेशी, राजकुमार यादव कवि, संजय सिंह मार्कण्डेय इत्यादि लोगों के साथ आदर्श रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal