समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का आगमन आज

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का आगमन जनपद में आज दोपहर 2:00 बजे हो रहा है। जनपद में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं से मिलकर, संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगी एवं 5 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और 11:00 बजे प्रेस वार्ता करेंगी, इसके बाद दोपहर 12:00 बजे विवेकानंद प्रेक्षागृह में जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। उक्त जानकारी सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने दी।

Translate »