गांधी जयंती पर ब्लाक परिसर में चला झाड़ू अभियान

गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर किया गया मालार्पण

कोन-सोनभद्र(नवीन चंद)- स्थानीय ब्लाक में गांधी जयंती पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान खण्ड विकास अधिकारी मुहम्मद तारिक ने किया। ततपश्चात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शंशाक शेखर मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। वही वन विभाग के प्रांगण में वन क्षेत्रधिकारी संजय माथुर की अगुवाई में गांधी जयंती पर अपने अधीनस्थ वन दरोगा रजनीश पांडे की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, ओमकार मिश्रा, कामता प्रसाद आदि ने गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन व विदाई समारोह में उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। वही क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय कोन, देवाटन,खेतकटवा, गैवन्ती देवी इंटर कालेज, राजवंशी देवी इंटर कालेज आदि जगहों पर कार्यक्रम किया गया।

Translate »