2अक्टूबर पर चौकी प्रभारी वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर वृद्धो का लिया आशिर्वाद

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)- चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित गुरमा पुलिस चौकी के प्रागंण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर राजेश सिंह प्रभारी ने गांधी जी एवं शास्त्रीय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष भरे जीवन को याद किया। इसके पश्चात सलखन स्थित बेसहारो का सहारा वृद्धा आश्रम में जाकर अपने टीमों के साथ फल वितरण कर सभी वृद्ध महिला, पुरुषों का सम्मान करते हुए उन सभी का आशीर्वाद भी लिया। उक्त मौके पर राजेश सिंह चौकी प्रभारी गुरमा, सर्वेश सिंह कांस्टेबल व राम प्रताप सिंह, कांस्टेबल गुड्डू सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Translate »