गाॅधी जी ने ब्रिटिश हुकुमत के व्यवस्थाओं का विरोध किया और सफल भी हुए-एडीएम

महात्मा गाॅधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला

बेहतर सोचने के साथ ही बेहतर कार्य को करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है-एडीएम

सोनभद्र।
देश को आजाद होने के बाद काफी विकास हुआ है, फिर भी काफी कार्य विकास व जनकल्याणकारी कार्य किये जाने हैं, देश के आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्र्रद्धांजलि के लिए जो जिस पद पर है पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ कार्य करें, यहीं सबसे बड़ी देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतो के सच्ची श्रद्धाजलि होगा। बेहतर सोचने के साथ ही बेहतर कार्य को करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसे एक अच्छे नागरिक के रूप में अमल में लाया जाय। गाॅधी जी के स्वच्छता के विचारों को आत्मसात करने के लिए व्यक्तिगत सफाई के साथ ही सामुदायिक सफाई के साथ ही सादा जीवन उच्च विचार पर जोर दिया जाय। कोविड-19 के दौरान संक्रमण से बचते हुए विकास के पद पर आगे बढ़ा जाय।
उक्त बातें अपर जिलाधिकारी  राकेश सिंह ने गांधी जयन्ती समारोह के मौके पर कही । अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जिस पद पर जहां कार्यरत हैं पूरी तत्परता के साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचते हुए अपने कार्योेंं को करते रहें। उन्होंने कहा कि गाॅधी जी के जीवन मूल्यों का मूल आधार सत्य एवं अहिंसा रहा, उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को अपनाया, अहिंसा का पालन करना एक बहुत बड़ी मुश्किल का काम है, गाॅधी जी ने ब्रिटिश हुकुमत के व्यवस्थाओं का विरोध किया और सफल भी हुए। उनके जीवन मूल्यों का पूरे दुनिया आत्मसात करने की कोशिश करते हुए गाॅधी जी की तारीफ करते हैं। उन्होंने कमजोर वर्गों के भलाई के लिए हमेशा कोशिश करते रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने राष्ट्रपिता गांधी जी व पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया। अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित गांधी जी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर गाॅधी जी के प्रिय भजन का भी स्मरण किया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी  राकेश सिंह के अलावा डिप्टी कलेक्टर  प्रकाश चन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी  अनिल कुमार गुप्ता, जिला अभिहित अधिकारी श्री संजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी  जगरूप सिंह पटेल, ओएसडी  अमर पाल गिरि,  राजीव शुक्ला,  ओंकारनाथ यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव,  चन्द्रकान्त शर्मा, छविन्द्र मौर्या,  इसरार अहमद खाॅ,  फूलचन्द्र,  सुरेश पाठक, अमूल वर्मा,  गिरिजा शंकर आदि ने सभा को सम्बोधित किया। अपर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जीवित धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी के पुत्र  चन्द्रकान्त शर्मा को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम् व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा महात्मा गाॅधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन  सुरेश पाठक ने किया।
—————————-
02-सोनभद्र/दिनांक 02 अक्टूबर, 2021।
गाॅधी जी अहिंसा के मार्ग पर रहकर देश को आजाद कराया,  अहिंसा के मार्ग पर चलना बेहद मुश्किल काम था, फिर भी उन्होंने अपनी दृढ़-इच्छाशक्ति के बल पर बहुत बड़ा कारनामा यानी देश को आजाद कराने का काम को करके दिखाया।
उक्त बातें अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह ने गांधी जयन्ती समारोह के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित गाॅधी उद्यान में गाॅधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहीं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह के अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अनिल कुमार गुप्ता, जिला अभिहित अधिकारी श्री संजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, ओएसडी श्री अमर पाल गिरि, श्री राजीव शुक्ला, श्री ओंकारनाथ यादव, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, श्री चन्द्रकान्त शर्मा, श्री छविन्द्र मौर्या, श्री इसरार अहमद खाॅ, श्री फूलचन्द्र, श्री सुरेश पाठक, श्री अमूल वर्मा, श्री गिरिजा शंकर आदि के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी अनुभागों व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गाॅधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
—————————-

Translate »