
भाजपा,युवा मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
म्योरपुर/पंकज सिंह
भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार व भाजमुयो मण्डल अध्यक्ष शशांक अग्रहरि के सँयुक्त अगुवाई में म्योरपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने सँयुक्त रूप से स्थानीय कस्बा में शनिवार 2 अक्टूबर गांधी जी की 152वा जयंती के अवसर हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया मण्डल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार ने कहा कि महात्मा गांधी को स्वच्छता पसंद था बापू स्वयं झाड़ू उठा स्वच्छता अभियान में लग जाते थे आज बापू के तर्ज पर पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई होती रहती है

आज भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चला बापू का 152 वा जयंती मना रहे हैं स्वच्छता अभियान के बाद भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा 4 गांव मे तिरंगा यात्रा निकाला गया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था आज हम कार्यकर्ता महात्म गांधी की 152वीं जयंती मना रहे है,महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंहिसा को अपना कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था। युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष अग्रहरि ने कहा कि महात्मा गांधी के इसी अंहिसा के रास्ते को याद कर उनके जन्मदिवस को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करती है।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शशांक अग्रहरि,अमरकेश सिंह,गणेश कुमार जायसवाल,,होरीलाल पासवान,मोनू जायसवाल,अभय अग्रहरि,विष्णुकांत दुबे,अमित रावत,दीपक अग्रहरि,दिनेश गुप्ता,चंद्रभूषण मिश्रा,अवधेश सिंह,अभिषेक(गोलू)मोनू जायसवाल,आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का सयोंजक अंकित जायसवाल ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal