समर जायसवाल-

दुद्धी सोनभद्र -दुद्धी नगर के युवा समाजसेवी दुद्धी ब्लड डोनर बैंक के संयोजक व भाजपा के युवा कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में मण्डल अध्यक्ष दुद्धी बनाये जाने पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।
इस अवसर पर कुमार कुन्दन ने कहा कि संगठन ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी दिया है उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन व समाज के हित मे सदैव कार्य करेंगे।
इस मौक़े पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला जज राजन चौधरी ,जिला मन्त्री दिलीप पाण्डेय,चाँद प्रकाश जैन,श्रवण सिंह गौंड़,रिंकू सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,महामन्त्री मनीष जायसवाल मोनू सिंह एवं भाजपा व समाज के अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ लोगो शुभकामनाएं दिए ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal