सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- जिला मुख्यालय राबर्टसगंज मे 26.09.21 से 02.10.21 तक चलने वाले बूथ सम्पर्क अभियान में आज राबर्ट्सगंज नगर के टीचर्स

कालोनी वार्ड नं. 09 के बूथ संख्या 27 व 28 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में डोर-टू-डोर सम्पर्क कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का पत्रक नगर निवासियों को दिया गया। इस

दौरान नगर मंत्री राहुल शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री विनय कुमार, कार्यालय मंत्री अखिलेश कश्यप व विनोद सोनी, अखिलेश रावत, बराकत अली, मनोज केशरी और बुथ के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया गया एवं सभी लोगों को सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal