म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर स्थस्नीय कस्बा में पुत्रों की दीर्घायु की कामना के लिए माताएं बुधवार को जीवित पुत्रिका का व्रत रखा और स्नान के बाद पूजन -अर्चन किया। माताएं दिन भर व्रत रखने के बाद कस्बा में जगह -जगह एकत्रित होकर पूजन सामग्री लेकर जिउतिया माता की कहानियां सुनी। मान्यता है कि जिउतिया माता का व्रत रखने से संतान

की दीर्घायु और सुख -समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। बुधवार को दोपहर तक जिउतिया व्रत संबंधित पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में काफी भीड़ देखी गई इसमें महिलाएं ज्यादा शामिल रही। जीवित्पुत्रिका का पर्व परंपरागत ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया। व्रति माताएं सायं काल जगह- जगह एकत्रित होकर जिउतिया माता की कहानियां सुनी और पूजन-अर्चन किया। व्रत रखने वाली माताओं रेखा देवी, माया देवी, ममता देवी, कुसुम देवी आदि तमाम महिलाएं मौजूद रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal