भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे भारत में 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा चुर्क मंडल द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयोजित कार्यक्रम में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अमित पाठक ने किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर मोदी अंत्योदय कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित कर युवा मोर्चा सेवा समर्पण अभियान मना रही है। जिसके क्रम में शनिवार को उज्जवला योजना, आवास योजना, इज्जत घर आदि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर मनोज भारती ,बलराम सिंह ,रमेश बिंद, नौशाद अहमद, शुभम ,रामलाल ,महेश ,राजकुमारी ,वेदांती ,जोखन समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal